मैं निशा नही प्रियंका कोठारी हूं
अपने नाम से भला किसी को क्या परेशानी हो सकती है. लेकिन राम गोपाल वर्मा की चहेती हीरोइन निशा कोठारी को अपने इस नाम से बहुत परेशानी है. वह कहती है जब उसे कोई निशा कहकर बुलाता है तो उसे लगता है कि किसी और को बुलाया जा रहा है.
यह बडी अजीब बात है और जानते हैं ऐसा क्यों है? क्योंकि निशा का असली नाम प्रियंका कोठारी है. उसे घर में सब बचपन से प्रियंका कहकर ही बुलाते हैं. लेकिन बालीवुड में प्रवेश करने पर अंकल रामू ने उसे निशा नाम का फिल्मी नाम दे दिया.
लेकिन निशा की बर्दाश्त की हद अब समाप्त हो चुकी है और वह अब वापस प्रियंका कोठारी बन गई है. वैसे भी निशा का मानना है कि निशा नाम उसके लिये भाग्यशाली नही है. उसकी दो फिल्में रागोव की आग और गो सुपर फ्लाफ साबित हुई हैं और उसे लगता है कि यह नकली निशा नाम उसके लिये पनौती है.
खैर निशा को फिर से प्रियंका बनने के लिये बधाई दी जानी चाहिये. बालीवुड में अब उसकी तुलना पहले से ही जमीजमाई प्रियंका चौपडा से की जायेगी. लेकिन अगर प्रियंका कोठारी अपने इस असली नाम से भी फिल्मॉं में सफल नही हो पाई तो फिर वह क्या करेगी?


Click it and Unblock the Notifications