छिपकलियों के बीच सोई निशा कोठारी
बॉलीवुड अभिनेत्री निशा कोठारी ने फिल्म अज्ञात की शुटिंग के दौरान काफी कुछ झेला है। फिल्म की शुटिंग के दौरान कई बार चोटिल हुई।
यही नहीं फिल्म 'अज्ञात' की शूटिंग के दौरान श्रीलंका के जंगलों में जिस कमरे में वह रहती थीं वहां आठ छिपकलियां भी थी। उन्हें छिपकलियों के साथ रात गुजारनी पड़ती थी।
कोठारी ने कहा, "मेरे कमरे में आठ छिपकलियां घूमा करती थी। मैं अब साहसी हो गई हूं। पहले मुझे इन छिपकलियों से डर लगता था। यदि कोई छिपकली मेरे कमरे में दिख जाती थी तो मैं डर जाती थी।"
फिल्म 'अज्ञात' का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। फिल्म की अधिकांश दृश्यों की शूटिंग श्रीलंका के जंगलों में हुई है। फिल्म में कोठारी के साथ तेलुगू फिल्मों के अभिनेता नितिन नजर आएंगे।
कोठारी ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई। उन्होंने कहा कि जंगलों में शूटिंग करना काफी कठिन है। इसके अलावा कोठारी जिस होटल में ठहरी हुई थीं, उसके आसपास कई हिंसक जानवर रहते थे।


Click it and Unblock the Notifications