कभी इरफान खान का लंच बॉक्स पैक करती थी ये हसीना! अब सामने से खुली जालीदार ड्रेस में दिखाया हुस्न

Nimrat Kaur Bold Photos: 'द लंच बॉक्स' जैसी शानदार फिल्म में इरफान की एक्टिंग को टक्कर देने वाली निम्रत कौर करीब डेढ़ दशक से अभिनय की दुनिया में सक्रिय निम्रत बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। तमाम फिल्मों में शानदार एक्टिंग से अपना मजबूत फैन बेस बनाने वाली इस हसीना ने अब अपने बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस के साथ शेयर किया है। इस तस्वीरों में निम्रत कौर बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और फैंस उनकी अदाओं से नजरे नहीं बचा पा रहे हैं।
निम्रत कौर के लेटेस्ट फोटोशूट और लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि वो इस दौरान नेट शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी टोन्ट बॉडी और शर्मीली अदाएं दिखाई नजर आ रहे हैं। निम्रत कौर की ये ड्रेस हाई स्लिट और सामने से खुली हुई है जिसमें वो कभी बैठकर तो कभी लो कैमरा एंगल के सामने खड़ी होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं।
निम्रत कौर ने अपने एक ही पोस्ट में काफी सारी तस्वीरें ड्रॉप की जिन्हें फैंस खूब स्क्रॉल कर करके देख रहे हैं। बता दें कि साल 1982 में राजस्थान में जन्मी निम्रत कौर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा निम्रत कौर ने मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है। निम्रत कौर का बचपन आर्मी परिवार में बीता। आर्मी के परिवार से आने के कारण निम्रत की स्कूली पढ़ाई पूरे देश में घूम घूम कर हुई है।
निम्रत कौर ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से पूरी की। इसके बाद दिल्ली के श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। साल 2004 में निम्रत कौर ने कॉलेज खत्म होने के बाद मुंबई का रास्ता अपनाया। निम्रत ने लगातार कई मॉडलिंग शो में अपना नाम कमाया। निम्रत कौर एक शानदार मॉडल बन गईं और काफी नाम कमाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया। साल 2005 में निम्रत ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। इस साल यहां नाम की फिल्म में निम्रत ने टीवी रिपोर्टर का किरदार निभाया था।
इसके बाद एक्टिंग का सफर लगातार जारी है। हाल ही में अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज दसवीं में निम्रत नजर आईं थीं। इसके साथ ही निम्रत कौर इरफान खान के साथ द लंच बॉक्स में नजर आईं थीं। इस फिल्म में निम्रत की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। निम्रत कौर ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को पूरी दुनिया में काफी सराहा गया था। साथ ही निम्रत कौर ने भी इसमें अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए थे।
निम्रत कौर लंबे समय से पर्दे पर काम कर रही हैं। अपने करियर में खास मुकाम पर पहुंचने के बाद भी निम्रत अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखती हैं। अपने प्राइवेट रिश्तों को लेकर ज्यादा पब्लिक नहीं होतीं। निम्रत ने 39 की उम्र में भी शादी नहीं की है। अभी तक शादी को लेकर निम्रत का भी कोई बयान नहीं आया है। निम्रत अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications