पत्ता गोभी की ब्रा... प्याज की स्कर्ट.. नेकेड लुक के चक्कर में हसीना के साथ हो गया खेल!

Nikita Rawal Video: ग्लैमर की दुनिया में अब एक्टिंग के ज्यादा हसीनाएं अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसी ही एक हसीना हैं निकिता रावल। निकिता रावल ने न्यूड फोटोशूट करवाकर भी अपने फैंस के बीच तहलका मचा देती हैं।
उर्फी जावेद ने जहां किसी भी चीज से ड्रेस बनाने के आइडिया और नया ही चलन शुरू कर दिया है तो वहीं अब तमाम हीरोइने इसे कॉपी करती हैं और अपने वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। निकिता ने तमाम सब्जियों को अपने बदन पर लपेटकर ड्रेस तैयार की है और उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि निकिता ने पत्ता गोभी के पत्तों से अपना ब्रा और क्राउन तैयार किया है। तो वहीं आल प्यार को एक साथ बांधकर उन्होंने स्कर्ट बनाई है। इतना ही नहीं गाजरों को एक साथ बांधकर हसीना ने अपने बाजूबंद भी तैयार किए हैं।
निकिता के इस लुक को देखने के बाद फैंस उन्हें उर्फी जावेद के साथ कंपेयर कर रहे हैं और उनके और भी लुक्स की डिमांड कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब निकिता ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर बवाल मचाया है। बीते कुछ समय पहले उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फूलों से अपनी बॉडी को कवर किया था। इन फोटोज को देख फैंस तक हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन किए थे।
बता दें कि निकिता रावल साउथ के साथ बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह अपने आइटम नंबर से भी पॉपुलर हैं। वह अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ फिल्म 'ब्लैक इन व्हाइट' में नजर आई थीं। इसके अलावा, निकिता ने 'मिस्टर हॉट और मिस्टर कूल' और 'द हीरो अभिमन्यु' में भी काम किया था। फिल्म 'अम्मा की बोली' में निकिता का आइटम सॉन्ग था।


Click it and Unblock the Notifications