'एक्शन को लेकर दुविधा में थे'

कोई भी निर्माता अपनी फिल्म के सभी पक्षों को लेकर निश्चिंत होना चाहता है चाहे वो कपड़े हो, संगीत हो, कैमरा हो या फिर कुछ भी हो। लेकिन निखिल को हवेन ची कू के काम को लेकर परेशानी हो रही थी।
उन्हें उनकी एक्शन शैली के बारे में बिल्कुल नही पता था इसीलिए वे हमेशा सेट पर मौजूद रहते थे। उनके एक्शन स्टाइल को देखते रहते थे। कुछ दिनों में उन्हें पता चल गया कि कू की शैली एकदम नयी है। कू हमेशा कुछ नया एक्शन डालते रहते थे जो दृश्य के हिसाब से पूरी तरह फिट बैठता था।
फिल्म के निर्माता रोहन सिप्पी ने अपने चाइना दौरे के दौरान कू को फिल्म के एक्शन दृश्य के लिए साइन किया था। कु कुगफू एक्शन फिल्मों के निर्देशक है।
फिल्म में उनके एक्शन दृश्यों से सभी लोग खुश हो गए।


Click it and Unblock the Notifications