अभी हुई शादी, सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के रिश्ते में दरार, लोगों ने कहा टूट गया रिश्ता !
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने जून में टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा से शादी की। 16 जून को हुई ये शादी इस साल की चर्चित शादी में से एक है। दोनों ने कई तस्वीरों के जरिए ये बताने की कोशिश की कि वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारु-राजीव के रिश्ते में दरार आ गई है।
इसकी साफ झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। उनकी शादी और हनीमून की तस्वीरों के बाद अब दोनों का अलग होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॅालो कर दिया है। मामला यहीं पर नहीं थमा है। राजीव सेन की पत्नी चारु ने कुछ ऐसे पोस्ट किए हैं जो कि दोनों के रिश्ते टूटने की गॅासिप बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











