राजेश खन्ना की जिंदगी में आयी नयी महिला!

राजेश खन्ना की नई संगिनी का नाम है अनीता आडवाणी। ये एक सक्सेसफूल बिजनेस वूमन है और मुंबई में रहती हैं। अनीता फिलीपिंस के पूर्व राष्ट्रपति इडरेलिन की भतीजी बताई जातीं है। इन दिनों अनीता और राजेश एक साथ देखे जाते हैं। करीबी सूत्रों की मानें तो राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी को अपना बेहद करीबी दोस्त मानते हैं। और अनीता भी राजेश को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। दोनों को साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है लेकिन दोनों का ही मानना है कि अभी दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा है। अनीता का कहना है कि वो खन्ना परिवार को काफी लंबे समय से जानती है। वो डिंपल से भी कई बार मिल चुकी हैं। उन्हें राजेश की दोनों बेटियां भी काफी पसंद हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने प्रख्यात अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों को शादी से दो बेटियां हैं। शादी के दस साल बाद दोनों के बीच में तलाक हो गया। शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। लेकिन तलाक होने के बाद साल 1984 में उन्होंने फिल्म सागर से फिर धमाकेदार वापसी की थी। राजेश खन्ना की बड़ी बेटी का नाम टिंवकल खन्ना है जो अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है। दोनों को एक बेटा भी है। जबकि राजेश खन्ना की दूसरी बेटी का नाम रिंकी खन्ना है, जो कुछ चुंनिंदा फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
खैर राजेश-अनीता एक -दूसरे को अपनी अच्छी कंपनी दे रहे है जिससे लगता है कि दोनों का अकेलापन काफी हद तक मिट चुका है। लेकिन ये रिश्ता शादी के मंच तक पहुंचेगा या फिर यूं ही दोस्ती के नाम पर चलता रहेगा ये तो आने वाले दिनों में पता चल जायेगा। लेकिन इतना तय है कि आज राह के दो तन्हा मुसाफिरों को दोस्ती की जगमगाती लौ मिल गई है।अब ये लौ जिंदगी को रोशन कितना कर पायेगी ये तो वक्त तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications