''सलमान खान इतने मतलबी नहीं हैं.. वह किसी के साथ राजनीति नहीं करते....''
सलमान खान- अरिजित सिंह कंट्रोवर्सी ने कहीं ना कहीं सबको हिलाकर तो जरूर रख दिया है। जिस वजह से यह बंद होने का नाम ही नहीं ले रही। हाल ही में सुल्तान का एल्बम रिलीज किया गया, जिसमें अरिजित सिंह के गाने का नामोनिशान तक नहीं था। लिहाजा, मुद्दा एक बार फिर वापस आ गया।
सब ओर से यही बातें उठने लगी कि इतनी बार माफी मांगने के बाद भी सलमान खान ने अरिजित को माफ क्यों नहीं किया। बहरहाल, इस मामले में अब एक एक्ट्रेस ने अलग ही खुलासा किया है।
'घमंडी और OVERRATED हैं सलमान खान.. माफी मांगने की जरूरत नहीं....'
जी हां, इस एक्ट्रेस ने कहा कि- अरिजित सिंह का गाना सुल्तान से सलमान खान ने नहीं हटवाया है। बल्कि यह फैसला प्रोडक्शन हाउस के क्रिएटिव टीम का है। सलमान खान तो सालों पहले अरिजित सिंह के मुद्दे को भूल चुके हैं, जिसे अरिजित अब उठा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कहा- सलमान खान इतने छोटे दिल के इंसान नहीं हैं और वह कभी भी किसी के करियर के साथ राजनीति नहीं करते। प्रोडक्शन हाउस सलमान का एक बयान निकाल कर इस मुद्दे को खत्म कर सकती है। लेकिन सलमान खान इस झमेले में अब नहीं उलझना चाहते।
बहरहाल, सलमान खान- अरिजित सिंह के मामले में कई बयान सामने आये हैं..यहां पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications














