REPLACED: जानिए दीपिका की जगह कौन बना ऋतिक की हीरोइन
[बॉलीवुड समाचार] यशराज बैनर की खोज आज कल हीरोइनों पर खत्म ही नहीं हो पा रही है। अभी तक सुल्तान की कास्टिंग फाइनल हुई नहीं, कि ऋतिक रोशन स्टारर ठग में दीपिका पादुकोण की जगह एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए तो दर्शक कब से बेचैन है। गपशप गली में खबर ने ज़ोर पकड़ा कि ऋतिक और दीपिका यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म का नाम है ठग।
लेकिन फिर सुनने में आया कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के आते ही दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। अब कोई न्यूकमर का सपना ही पूरा होगा। जानिए उन स्टार्स जिन्हें बॉलीवुड में मिली स्टार एंट्री -


Click it and Unblock the Notifications












