क्रॉस कनेक्शन: रणबीर - विराट, अनुष्का - कैट, बेस्ट फ्रेंड्स

बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही बड़ी इंटेरेस्टिंग होती है। इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होता है दो ऐसे लोगों का करीब आना जो बिल्कुल ही अलहदा। बॉलीवुड में आजकल कुछ दोस्तियां बहुत चर्चित हो रही हैं, पर जिन दो बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उनकी छोटी से छोटी बात जानने में भी लोगों को दिलचस्पी है।

आजकल बॉलीवुड में रणबीर कपूर - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - कैटरीना कैफ की दोस्ती के बड़े चर्चे हैं। ये सब शुरू हुआ गुरू माता करण जौहर के कारण। दरअसल रणबीर - अनुष्का करण जौहर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म बॉम्बे वेलवेट में साथ नज़र आए। वहीं ये दोनों करण जौहर के अगले डायरेक्शन प्रोजेक्ट ऐ दिल है मुश्किल में भी नज़र आएंगे। अब ज़ाहिर रणबीर अनुष्का इतना साथ काम करेंगे तो दोस्ती होगी ही।
पढ़िए: सैफ - ऐश्वर्या का रोमांस, क्या टिक पाएंगे रणबीर अनुष्का?

लेकिन ज़रा रूकिए जनाब दोस्ती रणबीर अनुष्का की नहूीं हुई पर दोनों की दोस्ती दोनों के बेटर हाफ से हो गई। नहीं समझे ना। दरअसल रणबीर कपूर अपनी को स्टार अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ एक पार्टी में घंटों बात करते देखे गए। वहीं आजकल अनुष्का शर्मा कोस्टार रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ दोस्ती बढ़ाते देखी जा रही हैं।

हाल ही में अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें कैट बेहद पसंद हैं। वो उनके काम की सबसे बड़ी फैन हैं। वहीं कैट ने भी कहा कि जब तक है जान के सेट पर ही उन्हें अनुष्का से प्यार हो गया था। अब ऐसे में इन चारों की बदमाश कंपनी पार्टी करते भी देखी गई। भई वाह रिश्ते निभाना, बनाना तो कोई इनसे सीखे।
2016 में होगी रणबीर को शादी...पर क्या कैट होंगी दुल्हन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X