REACTION: सलमान बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे कि उनको प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच पिछले एक महीने से माहौल काफी गरम है। कारण है प्रियंका चोपड़ा का अचानक शूटिंग से दस दिन पहले अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत छोड़ देना। इस फिल्म को जब प्रियंका चोपड़ा ने जॉइन किया तब सलमान ने बड़े धूम धाम से ट्वीट वगैरह करके उनका स्वागत किया। एकदम स्वैग से।

फिर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। कारण बताया शादी। अली अब्बास ज़फर ने बोला ठीक है बधाई हो। लेकिन सलमान को ये बात एकदम नागवार गुज़री। पहले तो वो कुछ नहीं बोले लेकिन अब जो बोलना शुरू किए हैं तो ब्रेक ही नहीं लगा रहे हैं। और धीरे धीरे करके सलमान इतनी बार एक ही बात इतने तरीके से बोल चुके हैं कि अब साफ नज़र आ रहा है कि वो खिसियाए हैं।

netizens-slam-salman-khan-over-his-latest-outburst-on-priyanka-chopra

खिसियाए हुए इंसान को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं होता है कि वो कब अपनी लिमिट पार कर चुका है और यही सलमान खान ने किया। लेकिन ट्विटर सबको सबकी लिमिट याद दिलाता है तो सलमान को भी दिला दी। सलमान ने हाल ही में कहा कि प्रियंका ने 1000 बार अर्पिता को कहा था कि मेरे साथ काम करना है।
['भारत' का पहला POSTER- एकदम जबरदस्त, लेकिन नकली है]

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास ज़फर को भी फोन करके कहा कि देखो मेरे लायक इस फिल्म में कुछ निकल पाए तो। सलमान का कहना है कि वो शुरू से ही प्रियंका को इस फिल्म की हीरोइन नहीं मान रहे थे। कैटरीना ही शुरू से उनकी पहली पसंद थी। अब इंटरनेट ने साफ कह दिया है कि सलमान से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कोई उनकी फिल्म रिजेक्ट करके चला गया है।

इंटरनेट पर फैन्स ने साफ भी किया कि अगर प्रियंका ने फिल्म इतनी शिद्दत से मांगी थी तो वो इसे कभी नहीं छोड़तीं। सलमान ने ये भी कहा कि प्रियंका ने मुझसे कहा कि फिल्म छोड़नी है, शादी करनी है। मैंने कहा कर लो। शादी को चार - आठ दिन का काम है। फिल्म 75 दिन की है। लेकिन उसने फिर भी फिल्म छोड़ दी।
[कैटरीना ने कहा कि जितनी फीस तुम लोगे, उतनी ही फीस मेरी भी होगी - सलमान खान]

फैन्स का कहना है कि उन्हें अपनी शादी की एक्साइटमेंट है। वो सारा वक्त अपने मंगेतर को देना चाहती हैं तो ये सलमान कैसे तय करेंगे कि प्रियंका को अपना वक्त शादी की तैयारियों में देना था या भारत को। इसके बाद सलमान ने ये भी कहा कि शायद उन्हें हमारी इंडस्ट्री में काम नहीं करना है, केवल हॉलीवुड में करना है।

बस सलमान की इस बात पर फैन्स ने उन्हें धो दिया औऱ कहा कि प्रियंका अभी भी फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की फिल्म कर रही हैं। तो फैन्स साफ इस नतीजे पर पहुंच चुके हैं कि सलमान केवल अपना गुस्सा निकाल रहे हैं क्योंकि इतने दिनों तक तो वो शांत रहकर संत आदमी बने रहे। लेकिन प्रेम भईया असली के संत आदमी तो हैं नहीं। कभी ना कभी तो फटना ही था।

खैर, प्रियंका पहली नहीं हैं जो सलमान के गुस्से का शिकार हुई हैं। ऐसे लोगो की लंबी चौड़ी लिस्ट है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X