Must read.. ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए..आमिर खान ने किया करोड़ों का सौदा ..
आमिर खान ने ठग ऑफ हिंदोस्तान के लिए 120 करोड़ रुपए की डील साइन की है। आखिर क्या है पूरा मामला?
एंटरटेनमेंट ऐप नेटफ्लिक्स ने कुछ समय पहले शाहरूख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ एक करार किया था। इसके तहत कोई भी ग्लोबल यूजर्स शाहरूख खान की किसी भी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकता है।
शाहरूख के बाद अब नेटफ्लिक्स ने आमिर खान को भी अब यह बड़ा प्रस्ताव दिया है। जी हां, कुछ दिनों पहले आमिर खान और नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हैस्टिंग और उनकी टीम से मुलाकात हुई थी।

इसी दौरान नेटफ्लिक्स ने आमिर खान की आनेवाली फिल्मों के लिए एक करोड़ोंं रुपए का प्रस्ताव दिया है। इसमें सबसे पहले नाम आता है ठग ऑफ हिंदोस्तान का। आमिर खान की इस बिग स्टार फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपए का करार किया गया है।
जिसके जरिए इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स के साथ डीजीटल राइट्स का भी बड़ा सौदा किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बॅालीवुड के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी डील साइन की गई है।
हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि फिल्मों के लिहाज से बॅालीवुड का मार्केट तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की फिल्में ग्लोबल कमाई के मामले में सभी सभी स्टार से कई आगे हैं।
पीके,दंगल के बाद ठग ऑफ हिंदोस्तान का भी बॅाक्स आॅफिस कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ माना जा रहा है। आइए देखते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications
