Satyanaash: दो सुपरस्टार्स की धमाकेदार टक्कर पार्ट 2, दोनों फिल्म कैंसिल
इस साल केवल दो स्टार किड्स पर हर किसी की नज़र है - सारा अली खान और जान्हवी कपूर। सारा अली खान, जहां रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ डेब्यू कर रही हैं वहीं जान्हवी कपूर, शशांक खेतान की फिल्म धड़क में इशान खट्टर के साथ डेब्यू कर रही हैं। दोनों ही फिल्में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स में बन रही है।
अब जान्हवी, श्रीदेवी के कारण, करण जौहर के काफी करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान, सैफ अली खान की बेटी हैं और करीना के काफी करीब हैं, इसलिए करण के काफी करीब हैं।

इसलिए खबरें थीं कि इन दोनों ही लड़कियों ने अपनी डेब्यू के बाद, अगली फिल्में भी धर्मा के साथ साइन कर ली है। जहां, जान्हवी का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक आने वाली फिल्म से जोड़ा गया वहीं सारा को वरूण धवन की रणभूमि में फाइनल मान लिया गया।
लेकिन सूत्रों की मानें तो इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जान्हवी और सारा दोनों ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ केवल एक एक प्रोजेक्ट कर रही हैं।
सारा और जान्हवी दोनों ही इस बार डेब्यू के अवार्ड की दावेदारी पेश करेंगी। और इस अवार्ड की टक्कर भी केवल इन्हीं दोनों के बीच होनी है।
लेकिन फिर भी, दोनों को कुछ लोगों से कड़ी टक्कर मिलने वाली हैं। 2018 में पांच बड़े चेहरों की डेब्यू फिल्मों पर सबकी नज़र है -


Click it and Unblock the Notifications
