नील की सिक्रेट लवर गर्ल!
कहा जाता है कि अभिनेता नील नीतिन मुकेश अपनी सहनायिकाओं के प्रेम में गिरफ्त हो जाते है चाहे वो कैटरीना कैफ हो या फिर प्रीति जिंटा। पर नील इस बात से इंकार करते हुए कहते है कि दो साल से किसी लड़की के प्रेम कर रहें है लेकिन उसे लोगो के सामने एक साल बाद लेकर आएंगे।
जब उनसे उस लड़की का नाम पूछा गया तो उनका कहना था कि जब तक दोनो ओर से इस रिश्ते को सहमति नही मिल जाती तब तक मैं उसका नाम नही बता सकता हूं। इसका मतलब है कि नील दिल ही दिल में प्यार किए जा रहें है। उनका कहना है कि वह फिल्मी दुनियां से ताल्लुक नही रखती है।
नील नहीं चाहते है कि उनकी व्यक्तिगत जिंदगी लोगो के सामने आए। इसलिए वे काफी सर्तकता बरत रहें है। लेकिन सवाल यह है कि यह सब चीजें क्या छुपी रह सकती है?
कैटरीना कैफ नील नीतिन मुकेश प्रीति जिंटा बालीवुड सिक्रेट लवर bollywood katrina kaif neil nitin mukesh preity zinta secret lover


Click it and Unblock the Notifications