प्रियंका के सबसे छोटे मियां बनेगे नील
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म 'सात खून माफ' में एक अलग किस्म की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके सात पति होंगे। मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जहां उनके सबसे बुजुर्ग पति का किरदार निभा रहे हैं वहीं नील नितिन मुकेश उनके सबसे कम उम्र के पति की भूमिका में दिखेंगे।
'लफंगे परिंदे' की शूटिंग में व्यस्त नील
इन दिनों यशराज बैनर की फिल्म 'लफंगे परिंदे' की शूटिंग में व्यस्त नील ने बताया, "जब मैंने पटकथा सुनी तो मैं आश्चर्यचकित था। यह ऐसी भूमिका थी जिसे मैं करना चाहता था। मैं प्रियंका के सबसे युवा पति की भूमिका कर रहा हूं। एक ऐसी फिल्म में काम करना जिसमें नसीरुद्दीन शाह और मोहनलालजी जैसे कलाकार हों अपने आप में एक पर्याप्त प्रोत्साहन है।"
नील के किरदार के लिए उनमें काफी बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव इतना ज्यादा होगा कि उन्हें पर्दे पर पहचानना काफी मुश्किल होगा। नील 'सात खून माफ' की शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले 'व्हाट्स योर राशि' फिल्म में 12 भूमिकाएं निभा चुकी हैं। हालांकि फिल्म बहुत सफल नहीं रही थी लेकिन एक फिल्म में इतने सारे किरदार निभाने वाली वो बॉलीवुड की पहली कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications