नील के निर्णय से नाराज थे पिता

नील ने स्टार प्लस के शो 'तेरे मेरे बीच में' के दौरान फरहा खान से कहा, "मैं फिल्म 'जॉनी गद्दार' में काम कर रहा था इसलिए मेरे पिता ने पिछले छह महीनों तक मुझसे बात नहीं की थी। वह मुझसे इतने नाराज थे कि भोजन करते समय भी बात नहीं करते थे।"
उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें समझाया कि लोगों द्वारा मेरी अभिनय क्षमताओं को पहचानना जरूरी है इसलिए मैंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया। मैं स्वयं को एक अभिनेता के रूप में पहचानता हूं और चाहता हूं कि लोग भी मुझे इसी रूप में पहचानें। फिल्म के प्रदर्शन के बाद पिता का खुश होना एक बड़ी बात थी।"
वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म में नील को आलोचनात्मक दृष्टि से प्रशंसा मिली थी और उनके पिता भी इससे खुश थे।
फिल्म 'न्यूयॉर्क' से एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके 27 वर्षीय इस अभिनेता ने कहा, "फिल्म की सफलता के बाद पिता ने कहा कि वह मेरी इज्जत करते हैं और मेरे इस फिल्म को करने के फैसले पर उन्हें नाज है।"
नील जल्दी ही मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेल' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications