..................... Neil Nitin Mukesh | Sonal Chauhan | Night Club| नील नितिन मुकेश | सोनल चौहान | नाइट क्‍लब - Hindi Filmibeat

सोनल के प्यार के पिंजड़े में कैद हुआ लफंगा परिंदा

By Belal Jafri

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्‍वॉय नील नितिन मुकेश भी शादी करने की प्‍लानिंग में हैं। हालांकि उन्‍होंने अपनी लाइफपार्टनर अभी तय नहीं की है, लेकिन सोनल चौहान उनकी लिस्‍ट में सबसे ऊपर हैं। पिछले कई दिनों से दोनों का मिलना-जुलना बढ़ गया है और तो और हाल ही में दोनों एक साथ एक नाइट क्‍लब में भी देखे गये।

neil nitin mukesh

वैसे तो बॉलीवुड में रील लाइफ में जोड़ियां बनना आम बात है। ये खास तब होता है जब रील के अलावा कोई जोड़ी रीयल लाइफ में भी बने। अभिनेता नील नितिन और जन्‍नत फिल्‍म की अभिनेत्री सोनल की नई जोड़ी बनती दिख रही है। जिनको अभी हाल ही में एक नाईट क्लब में काफी अन्तरंग पल बिताते देखा गया।

बॉलीवुड में ये चर्चा बड़े जोरों पर थी की दोनों के बीच कुछ चल रहा है वहीँ कुछ एक ने तो ये तक कह डाला की ये दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। बहरहाल एक वेबसाइट के हवाले से खबर आई है की इन दोनों को एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में शिरकत के लिए एक नाईट क्लब में देखा गया जहाँ दोनों एक दुसरे में खोये हुए थे साथ ही जब लोगों ने इनके प्राईवेट पलों की फोटो ली तो भी इन्होने किसी को ऐसा करने से नहीं रोका। इस बात से ये तो साफ़ है की इन लफंगे परिंदों के बीच कुछ चल रहा है।

गौरतलब है की नील नितिन मुकेश की पिछली रिलेशन शिप ज्यादा अच्छी नहीं थी साथ ही इन्होने ये भी कहा था की इन्हें सोनल चौहान बहुत ही अच्छी लगती हैं लेकिन इन्होने उस समय अपने प्यार के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था। अब सोंचने वाली बात ये है की जब इंसान इस तरह अपने प्यार की नुमाइश कर सकता है तो आखिर उसे इस बात को स्वीकार करने में किस बात की परेशानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X