प्रियंका के साथ इंगेज्ड नहीं हैं नील

नील का कहना है कि ना तो उनकी सगाई हुई है औऱ ना ही फिलहाल वो शादी करने जा रहे हैं। वो कहते हैं कि इस वक्त उनके लिए किसी भी चीज से बढ़कर उनका काम और करियर सबसे ज्यादा जरूरी है औऱ वो सिर्फ उस पर ध्यान देना चाहते हैं। नील का ये भी कहना है हालांकि को वो रीयल लाईफ में एक रोमांटिक इंसान हैं लेकिन अभी तक किसी फिल्म में उन्हें रोमांस करने का मौका नहीं मिला है।
अगर उन्हें कोई रोमांटिक फिल्म मिलती है तो उसमें वो अपना रोमांस पर्दे पर भी दिखा सकते हैं। वैसे नील इतने हैंडसम हैं कि कई हसीनाएं उनकी दीवानी होंगी औऱ उन्हें ये जानकर भी बहुत खुशी होगी कि नील अभी सिंगल हैं।


Click it and Unblock the Notifications