किसी को प्रपोज करेंगे नील!

By Staff

Neil Nitin Mukesh
फिल्म 'जॉनी गद्दार' से लोकप्रिय हुए अभिनेता नील नितिन मुकेश के दिल में किसी के लिए खास जगह है और वो सही समय पर उससे अपने दिल की बात कहेंगे।

आखिर उनके दिल में इस तरह का ख्‍याल क्‍यों न आए जब उन‍के साथ के अभिनेता इमरान और रणबीर कपूर पहले ही प्‍यार के फेर में पड़ चुके है।

उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसे सही समय के इंतजार में हूं, जब उनसे अपनी भावनाओं का इजहार कर सकूं।" नील इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'न्यूयार्क' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उनकी दो फिल्में 'तेरा क्या होगा जॉनी' और 'आ देखें जरा' प्रदर्शित होने को तैयार है। इसके अलावा मधुर भंडारकर के प्रोजेक्‍ट जेल में नील मुख्‍य भूमिका मे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X