नील का दिल आया दिल्ली की कुड़ी पे

आपको बता दें कि पिछले दिनों अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के सिलसिले में नील दिल्ली में ही थे। ऐसे में, उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल की मौजूदगी दिल्ली और मुंबई में चर्चा में है।
नील ने अपनी लेडी लव, उनके फ्रेंड्स और फैमिली के लिए साकेत के एक मल्टीप्लेक्स में 'प्लेयर्स' का स्पेशल शो ऑर्गनाइज किया था। नील के मैनेजर सोनू लखवानी ने बताया कि 'यह सच है कि नील ने दिल्ली में एक स्पेशल शो ऑर्गनाइज किया था।
मैं आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं बात सकता। हमें उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करना चाहिए।'बधाई हो नील। आपकी फिल्म तो आ ही रही है उम्मीद है कि आप जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज देंगे!


Click it and Unblock the Notifications