नील ने टूटी उंगली के बावजूद की शूटिंग

By Neha Nautiyal

Neil Nitin Mukesh
नील नितिन मुकेश ने अपनी उंगली में तीन जगह फ्रेक्चर होने के बावजूद फिल्म 'प्लेयर्स' की शूटिंग की। न्यूजीलैंड में उनके हाथ की उंगली में चोट आ गई थी।

नील कहते हैं, "मैं लापरवाह व्यक्ति नहीं हूं लेकिन हमें व्यावसायिक होना पड़ता है। न्यूजीलैंड में एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के समय मेरे हाथ पर बहुत सी चीजें गिर गई थीं और मैंने अपने स्टंट दृश्य खुद करने की जिद की थी, मैं जानता था कि मेरी उंगली में चोट थी। अगर मेरी चोट की वजह से शूटिंग रद्द होती तो इससे निर्देशक (अब्बास-मस्तान) का काफी नुकसान होता।"

नील ने इसके अलावा चोट के दौरान ही एक विज्ञापन भी शूट किया। इस सब से उनकी चोट गम्भीर हो गई और चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम पांच सप्ताह तक अपने हाथ को आराम देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि यदि उंगली पूरी तरह ठीक नहीं होती है तो उन्हें उसकी शल्य चिकित्सा करानी पड़ेगी।

'प्लेयर्स' में नील के साथ और भी कई सितारे हैं इसलिए यह फिल्म उनके लिए आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड में शूटिंग का पूरा आनंद लिया। इसमें अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और सोनम कपूर ने भी अभिनय किया है।

वैसे इन दिनों नील को अपनी फिल्म '7 खून माफ' में किए अभिनय पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। नील '7 खून माफ' में अपनी भूमिका को लेकर भी उत्साहित हैं। वैसे हम नील का प्रोफेशनलिज्म काबिले तारीफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X