'जेल' में न्यूड हुए नील नीतिन
बॉलीवुड में पहली बार किसी पुरूष अभिनेता को अंग प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में नील नीतिन मुकेश ने काफी अंग प्रदर्शन किया है।
फिल्म के एक दृश्य में नील ने न्यूड सीन दिया है। फिल्म में नील ने एक कैदी की भूमिका निभाई है। उसे जेल अधिकारियों द्धारा प्रताडि़त किया जाता है। इस दृश्य को करते हुए नील को पसीने छूट गए थे।
इस फिल्म में मधुर भंडारकर ने कैदियों की जिंदगी को दिखाने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications











