जेल के कैदियों ने बदला नील को

नील ने इस बारे में बताया कि कैदियों की आंखे, उनके हाव भाव बिना बोले ही बहुत कुछ बयां कर रहे थे। जिन्हें वे कभी भूल नही सकते है।
मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में नील एक कैदी की भूमिका में दिखने वाले नील ने बताया, '' जेल के अंदर लोगों ने अपनी एक दुनियां बसा ली है, वे खाना बनाते है, लकड़ी के खुबसूरत सामान बनाते है। वे पढाई करते है। पूजा पाठ में ध्यान लगाते है। हमने उनके साथ एक दिन खाना भी खाया, जो बहुत स्वादिष्ट था।''
नील मधुर भंडारकर और लेखक मनोज त्यागी के साथ जेल पहुंचे थे। फिल्म में नील के साथ अभिनेत्री मुग्धा गोडसे भी नजर आएंगी।
वैसे वह नील के साथ जेल नहीं पहुची थी।


Click it and Unblock the Notifications