दीपिका मेरे लिए दोस्त से बढ़कर हैः नील

नील ने यह भी कहा कि दोस्त से बढ़कर मानने का मतलब यह नहीं है कि हमारे बीच कुछ चल रहा हो या फिर मेरा नाम दीपिका के साथ जोड़ा जाए क्योंकि वो दोनों डेट नहीं कर रहे हैं। नील कहते हैं, अभी तक मैंने जितने अच्छे को-स्टार्स के साथ काम किया है, दीपिका उनमें से बेस्ट हैं और वे ऎसी स्टार हैं, जिनके साथ मैं बार-बार काम करना चाहूंगा।
हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तक नील और असिन के करीब आने की खबरे जोरो पर थी। इस बात का खंडन करते हुए नील इस बात से भी इनकार करते हैं कि वे कभी आसिन के साथ क्लोज रिलेशन में थे। असिन के बारे में नील सिर्फ यही कह रहे हैं कि असिन और मैं एक अच्छे दोस्त हैं, हम कभी कपल नहीं रहे।


Click it and Unblock the Notifications