एक दूसरे से दूर रहे जॉन और नील
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश भले ही आगामी फिल्म 'न्यूयार्क' में साथ-साथ दिखेंगे लेकिन हाल ही महाराष्ट्र के करजात शहर में दो अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग के दौरान जॉन और नील ने एक दूसरे से मुलाकात नहीं की।
नील ने कहा, "शूटिंग में काफी व्यस्त रहने के कारण जॉन से मुलाकात नहीं हो सकी। " दोनों अभिनेता जेल पर आधारित दो अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।
जॉन जहां फिल्म 'हूक या क्रूक' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं नील मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications