पब्लिसिटी है नेहा कक्कड़ की प्रेगनेंसी की खबर, अगले गाने का कर रहीं प्रमोशन?
नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने आज ही प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया है। सोशल मीडिया पर नेहा ने अपने बेबी बंप के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा की ये तस्वीर उनके आने वाले गाने के शूट से एक तस्वीर है और उनका ये प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट दरअसल, उनके अगले गाने के लिए प्रमोशन और पब्लिसिटी है।
अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम फिलहाल नहीं कर सकते। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो नेहा के शो इंडियन आईडल से जुड़े सूत्र बता चुके हैं कि ये खबर केवल आने वाले गाने के प्रमोशन के लिए है।

ये गाना, असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना के मशहूर गाने का नया वर्जन है जिसका टाईटल है ख्याल रखा कर। गाने के नए वर्जन में नेहा और रोहनप्रीत हैं और दोनों ने गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उसी के सेट से ये तस्वीर है।


Click it and Unblock the Notifications