Viral Pics: शादी को लेकर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण गलती से खुद दे बैठे ये बड़ा संकेत !
सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इंडियन आइडल के शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी करने पर नेहा कक्कड़ काफी चर्चा में हैं। शो में उदित नारायण तिलक लेकर खुद शो में आए थे और दोनों की शादी की बात कही थी। लेकिन इन सब को केवल मजाक बताया जा गया और ऐसे ही कुछ दर्शाया भी गया। लेकिन लेटेस्ट फोटो ने फिर दोनों की शादी की खबरों को तेज कर दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया की है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि जरूर खिंचड़ी पक रही है।
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की सेम पोज वाली फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को दोनों ने खुद ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में नेहा कक्कड़ पिंक लंहगे में नजर आ रही हैं और आदित्य उनका मैच पिंक कोट पहने आंख मार रहे हैं। नेहा ने अपनी तस्वीर में हाथ से आधा हार्ट शेप बनाए हैंऔर वहीं आदित्य ने भी आधा दिल बनाया है। इन दोनों फोटो को जोड़ें तो एक परफेक्ट फोटो बनती है।

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी इंडियन आइडल के सेट पर पक्की हुई थी। सब कुछ ऐसा दिखाया गया जैसे मजाक चल रहा हो। लेकिन नेहा ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। दोनों के बीच दिखने वाली कमेस्ट्री को नकारा नहीं जा सकता। इंस्टाग्राम पर वायरल होती ये फोटो कहीं न कहीं इस रिश्ते पर मुहर लगाती हैं।
खैर ये सच है या नहीं, ये सब 14 फरवरी तक सामने आ जाएगा। इंडियन आइडल शो में आदित्य के परिवार ने 14 फरवरी की तारीख शादी की बताई थी। बता दें इंडियन आइडल के शो में नेहा कक्कड़ जज के तौर पर नजर आ रही हैं और आदित्य इस शो के होस्ट हैं। आदित्य शो में काफी हंसी मजाक करते हैं और फैंस को खुश कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications