नेहा धूपिया ने ऐक्शन रिप्ले की भूमिका पर सफाई दी
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया निर्देशक विपुल शाह की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'एक्शन रिप्ले' में एक महत्वहीन भूमिका में नजर आती हैं लेकिन उनका कहना है जब उन्हें इसका प्रस्ताव मिला था तब यह किरदार इतना खराब नहीं था। वैसे नेहा अपनी अगली फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं।
तीस वर्षीय नेहा ने कहा, "ऐसा हो गया। हो सकता है कि जब मेरे पास प्रस्ताव आया उस समय यह भूमिका इतनी खराब नहीं थी लेकिन यह एक मेहमान भूमिका थी। विपुल मित्र हैं और मैंने उन्हीं के लिए यह भूमिका की। यह बहुत दोस्ताना मौजूदगी थी।"
नेहा ने 'क्या कूल हैं हम', 'गरम मसाला', 'सिंह इज किंग' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी व्यवसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने गैर-व्यवसायिक फिल्मों 'दिल्ली हाइट्स', 'मिथ्या' और 'एक चालीस की लास्ट लोकल' जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं की हैं।


Click it and Unblock the Notifications
