अब करण जौहर गाएंगे, किस-किस को cast करूं..किसमें cast करूं

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'उंगली' की एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मीडिया के सामने अपनी एक इच्छा जाहिर की है। जी हां, तो सुनिए अब उनकी इच्छा। नेहा धूपिया ने कहा है कि, मैं धर्मा प्रोडक्शन के अंदर काम कर के काफी खुश हूं। करण के प्रोडक्शन में काम करना काफी खुशी की बात है, मैं उनकी फिल्मों की फैन हूं।'साथ ही 34 वर्षीय इस एक्ट्रेस ने कहा कि, करण जौहर उन निर्देशकों में से एक हैं, जिनकी निर्देशित फिल्मों में मैं काम करना चाहती हूं। मुझे उनकी स्टूडेंट ऑफ दि ईयर बेहद पसंद आई थी।

karan

वहीं, आपको बता दें, जब से सलमान- शाहरूख के बीच सब कुछ ठीक हुआ है। लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि करण इन दो खानों को अपनी किसी फिल्म में कास्ट करें। शाहरूख- सलमान के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के कई निर्देशकों का भी यह मानना है कि करण ही हैं जो इन दोनों को साथ लेकर फिल्म बना सकते हैं, क्योंकि करण दोनों के करीब हैं।

लेकिन बात सिर्फ शाहरूख-सलमान पर आकर ही नहीं रूकती, बल्कि जब जब काजोल के कमबैक की बात होती है, तब भी लोग करण जौहर की ओर ही नजर उठाकर देखते हैं। लिहाजा, यह सब देखकर यही लगता है कि करण के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X