मुझे वैलेंटाइन डे से चिढ है: नेहा

उनका कहना है कि उन्हें वैलेंटाइन डे अन्य दिनों की तरह ही लगता है। भले की नेहा को इस दिन से नफरत हो लेकिन वे अपने बचपन के साथी प्रसिद्ध स्कवैश खिलाड़ी रित्विक के साथ हर दिन वैलेंटाइन डे मनाती है।
पर फिर इस दिन से नफरत का कारण क्या है इस पर उनका कहना है कि यह बेकार की बात है कि किसी एक दिन को प्रेम के लिए चुना गया है भारत में तो वैलेंटाइन के बारे में कोई जानता भी नही है। फिर भी बिना बात के मनाते रहते है।
वैसे इस दिन से एक और मजेदार बात जुड़ी हुई है नेहा जब स्कूल में पढती थी तो बहुत मोटी और भददी दिखती थी वैलैंटाइन वाले दिन कोई लड़का उन्हें कुछ नही देता था जबकि उनकी सहेलियों के पास बहुत सारी चीजे इकटठी हो जाती थी जिसकी वजह से नेहा इस दिन से नफरत करने लगी।


Click it and Unblock the Notifications











