हॉलीवुड हीरो के साथ रोमांस कर रही नेहा

इस सीरियल का प्रीमियर 4 अगस्त को किया गया। नेहा काले कपड़ों में काफी आकर्षक लग रहीं थी। इस सीरियल में क्रिस कार्टन मुख्य भूमिका में है। सीरियल में क्रिस कार्टन एक ऐसे युवक बने है जो बॉलीवुड में हीरो बनने जाते है। नेहा बॉलीवुड हीरोइन आलिमा बनी है।
नेहा के काम से चैनल वाले काफी प्रभावित हो गए है। क्रिस भी नेहा की तारिफ करते नहीं थक रहें है। तो फिर तो नेहा की चांदी ही चांदी है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी उनका सिक्का जम रहा है।


Click it and Unblock the Notifications