नेहा का टॉपलेस मेसेज-गो ग्रीन
सेक्सी इमेज वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इस बार टॉपलेस हो रही हैं। नेहा ने गो ग्रीन कैंपेन के कैलेंडर के लिए टॉपलेस पोज दिये हैं। ये कैलेंडर हरियाली का मैसेज देता है।
ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ जागरुकता फैलाता ये कैलेंडर अपने आस-पास की हरियाली बचाने का मैसेज दे रहा है। इस फोटो शूट के लिए नेहा ने फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा विशेष रूप से डिजाइन की गयी ड्रेस पहनी है। फेमस फोटोग्राफर जतिन कंपानी ने ये फोटोज लिए हैं।
नेहा धूपिया इससे पहले भी सेक्सी कैरेक्टर्स और अदाओं को लेकर खबरों में आ चुकी हैं। नेहा धूपिया पहली बार फिल्म जूली से चर्चा में आयीं थीं। इस फिल्म में नेहा का किरदार कॉलगर्ल का था। दोबारा वह फिल्म शीशा से सुर्खियों में आयीं। इस फिल्म में भी वह अपनी सेक्सी अदाओं के कारण ही पॉपुलर हुईं थीं।
हो सकता है इस कैलेंडर से ही नेहा धूपिया के सेक्सी फिगर के लिए बॉलीवुड में कुछ बिंदास रोल मिल जाएं जो उनकी डूबती नैया को सहारा दें।


Click it and Unblock the Notifications