नेहा धूपिया पर फिदा मधुर भंडारकर
जीं हा आपने सही सुना । सच्चाई को सिनेमा के पर्दे पर दिखाने वाले मधुर भंडारकर का दिल आज कल हॉट बेब नेहा धूपिया पर आया हुआ है। खबर आ रही है कि मधुर एक बेहद हॉट सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने वाले है जिसके लिए वो नेहा को कास्ट करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों नेहा मधुर भंडारकर के ऑफिस का चक्कर लगा रही हैं। मधुर फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए एक हिरोइन की तलाश में हैं।
देखें : हिमेश रेशमिया की वापसी
इस फिल्म में अजय देवगन, श्रुति हसन और इमरान हाशमी हैं। खबर ये भी आ रही है कि मधुर इस फिल्म में नेहा की अजय देवगन के साथ जोड़ी बनाने की फिराक में है । अगर ऐसा होता है तो आपको बता दें कि नेहा और अजय की जोड़ी फिल्म कयामत में दिखायी दी थी, जिसने एक ठीक-ठाक व्यवसाय किया था।
ajay devgan अजय देवगन दिल तो बच्चा है जी नेहा धूपिया मधुर भंडारकर dil to baccha hai ji madhur bhandarkar neha dhupia


Click it and Unblock the Notifications