प्राइज़ को लेकर नेहा से नाराज शिल्पा
नेहा बांब और शिल्पा शिंदे टीवी शो मायका में अभिनय कर रहे हैं, लेकिन दोनो के बीच बिल्कुल भी पटरी नही बैठती है. यही वजह है कि 26 अक्टूबर को एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित जी रिश्तों की डोर अवार्ड समारोह में जब मायका के लिये दो सबसे अच्छी बहनों का अवार्ड शिल्पा और नेहा को संयुक्त रुप से मिला तो नेहा ने शिल्पा को इस अवार्ड की सूचना और ट्राफी देना मुनासिब नही समझा, इससे शिल्पा नेहा से बेहद नाराज बताई जाती है.
इस अवार्ड समारोह में शिल्पा शिंदे शामिल नही हो पाई थी और उसका अवार्ड नेहा बांब को दिया गया ताकि वह शिल्पा को अवार्ड दे दे, लेकिन शिल्पा तक अवार्ड पहुंचा ही नही.
शिल्पा ने इस बारे में कहा कि नेहा एक अच्छी सहकलाकार नही है, उसने बहुत से लोगों के साथ काम किया है लेकिन नेहा की तरह तंगदिल उसने कोई नही देखा है. वह न जाने क्यों उससे ईर्ष्या करती है. नेहा ने उसका अवार्ड तो ले लिया लेकिन उसे बताया तक नही. इससे उसे बहुत दुख हुआ है.
दूसरी तरफ नेहा ने कहा कि शिल्पा इस बात को जरुरत से ज्यादा तूल दे रही है. यदि उसे अवार्ड का इतना शौक था तो उसे घर में टीवी पर झलक दिखला जा 2 देखने की बजाय फंक्शन में शामिल होना चाहिये था. नेहा ने कहा कि उसके पास शिल्पा का अवार्ड है ही नही, उसे तो वह उसी समय आयोजकों को लौटा चुकी थी.
अब इस मुद्दे पर दोनो बिल्लियों की तरह म्याऊं म्याऊं कर रही हैं और अपना गुब्बार सबके सामने निकाल रही हैं, लेकिन इससे कुछ हो न हो, टेलीवुड का भरपूर मनोरंजन तो हो ही रहा है.


Click it and Unblock the Notifications