अमरीकन स्टार के नजदीक आई नेहा
बालीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अमरीकन टीवी कलाकार क्रिस काटन के बीच नजदीकियां बढ रही है। दोनों अमरीकन टीवी शो बालीवुड हीरो में काम कर रहे है।
इस शो के तीन एपीसोड में नेहा और क्रिस काटन ने साथ काम किया है। नेहा ने क्रिस के साथ एक गाने की वीडियों रिकार्डिंग भी की है। यह वीडियों इस शो में दिखाया जाएगा। शो में दो गाने बचना ए हसीनों और ओम शांति ओम का धुम ताना गाने लिए गए है।
नेहा ने क्रिस को हिंदी गानों के अर्थ समझाए। यही नही नेहा क्रिस को भारत भ्रमण पर भी लेकर आई।


Click it and Unblock the Notifications