रनबीर ने मां को मना लिया
खबर है कि रनबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने दीपिका पादूकोण को स्वीकार कर लिया है। नीतू को दीपिका पसंद नहीं थी। लेकिन अब नीतू ने दीपिका को स्वीकार कर लिया है।
एक प्रेस कांफ्रेस में जब रनबीर से यह सवाल पूछा गया तो उनका सीधा सा जवाब था कि मां ने दीपिका को स्वीकार कर लिया है। रनबीर की मां को दीपिका काफी पसंद है।
ऐसा पहली बार हुआ है जब रनबीर खुलकर अपने संबंधो के बारे में बोल रहें है। जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह सही समय पर होगा।
खैर हम तो यही कह सकते है कि अंत भला तो सब भला।


Click it and Unblock the Notifications