तगड़ा Rumor: इनसे हो रही है रणबीर कपूर की अरेंज मैरिज!
गपशप गली में तेज़ी से खबर उड़ रही है कि रणबीर कपूर शादी करने जा रहे हैं और रिश्ता लगभग तय हो चुका है। औऱ शाहिद कपूर के बाद ये लगातार बॉलीवुड की दूसरी अरेंज शादी होगी।
आखिरकार शाहिद कपूर से सीख लेकर एक और बॉलीवुड स्टार अरेंज मैरिज करने को तैयार है। बात हो रही है रणबीर कपूर की। दरअसल, गपशप गली में ये खबर आग की तरह फैल रही है कि रणबीर कपूर मम्मी नीतू कपूर के साथ लंदन गए थे एक लड़की से मिलने।
ये लड़की एक बहुत बड़ी बिज़नेस फैमिली का हिस्सा है और लगभग सभी बातें तय हो गई हैं। नीतू कपूर ने भी लड़़की पसंद कर ली है और किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले वो चाहती हैं कि रणबीर कपूर भी मोहर लगा दे।

वैसे कपूर खानदान में ये पहली बार अरेंज मैरिज नहीं हुई है। इससे पहले रणबीर के दादाजी राज कपूर, दूसरे दादाजी शम्मी कपूर भी अरेंज मैरिज कर चुके हैं। वहीं करिश्मा कपूर औऱ संजय कपूर की भी अरेंज मैरिज थी।
अब देखना है कि खबरों में कितनी सच्चाई है। वैसे खबर ये भी है कि नीतू कपूर को लड़की बिल्कुल वैसी मिली है जैसी रणबीर को चाहिए। उन्होंने बताया कि रणबीर दाल चावल खाने वाला ल़ड़का है और उसे हाई फाई लड़कियां नहीं पसंद।
रणबीर में कुछ भी कपूर जैसा नहीं है। इस मामले में वो मुझ पर गया है और इसलिए उसे ऐसी लड़की चाहिए जो सादा हो और जो ज़मीन पर ज़्यादा हो।
जहां तक बात रही कैटरीना कैफ की तो उन्होंने ब्रेकअप के बाद, रणबीर कपूर की शादी और परिवार पर काफी कुछ कहा था -


Click it and Unblock the Notifications
