शराब पीकर बदसलूकी करते थे ऋषि कपूर, रणबीर कपूर ने बात करना किया बंद, चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। जिसकी वजह है उनकी ड्रिंकिंग हैबिट, जिसकी वजह से वे कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से वे चर्चा में हैं। नहीं इस बार कोई नया विवाद तो नहीं लेकिन एक बेहद पुराना मामला है जो अचानक सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा खुद नीतू कपूर ने किया था। हालांकि अब हालात काफी बदल गए हैं और ऋषि कपूर ने काफी हद तक अपनी इस आदत पर काबू पा लिया है।
[B'day Manoj Bajpayee: खतरनाक विलेन से लेकर दमदार हीरो तक, एक एक्टर और 10 शानदार फिल्में]
दरअसल, सोशल मीडिया नीतू कपूर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये इंटरव्यू मधु जैन की किताब कपूरनामा के लिए दिया था। जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर की शराब की लत के बारे में बताया था। नीतू कपूर ने ने इंटरव्यू में बताया था, चिंटू शराब पीने के बाद अपना आपा खो देते थे और जो भी चीज नजर के सामने आती थी उसे तोड़ देते थे। साथ ही मेरे साथ बदसलूकी भी करते थे।

उन्होंने बताया कि 'रणबीर मेरे साथ हो रही बदसलूकी को देखता था और पिता को उनकी गलतियां बताता था लेकिन चिंटू कुछ भी सुनने की स्थिति में नहीं होते थे। रात की बात वे सुबह तक भूल जाते थे। उन्होंने बताया कि ऐसे हालातों में रणबीर पिता से आमना-सामना करना तक पसंद नहीं करते थे।'... वहीं सिर्फ ऋषि कपूर ही नहीं बॉलीवुड के और भी स्टार्स एक समय पर अपनी शराब पीने की आदत के लिए जाने जाते थे। हालांकि ऋषि कपूर के साथ अब कई स्टार्स ने अपनी इस आदत पर कुछ हद तक काबू पा लिया है। आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications