रणबीर की शादी के लिए घाघरा पर डांस प्रैक्टिस रही हैं नीतू कपूर, वीडियो हुआ वायरल
नीतू कपूर धीरे धीरे अपनी ज़िंदगी में कुछ ना कुछ नया सीख और कर रही हैं। अब हाल ही में उनका डांस सीखते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो शेयर किया मशहूर कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने। राजेंद्र सिंह को बॉलीवुड में मास्टर जी के नाम से जाना जाता है और उनका इंस्टाग्राम हैंडल भी मास्टर जी रॉक्स है।
इस वीडियो में नीतू सिंह मस्त होकर गाने घाघरा पर डांस कर रही है। घाघरा, पर ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित ने डांस किया है। नीतू कपूर को घाघरा पर ठुमके लगाता देख फैन्स काफी खुश दिखे।

वहीं कुछ ने ये भी पूछा कि क्या नीतू कपूर, रणबीर और आलिया की शादी की तैयारी में जुट गई हैं। गौरतलब है कि 2020 की शुरूआत से ही इस साल रणबीर और आलिया के शादी के बंधन में बंधने की खबरें पक्की बताई जा रही थीं।
और अब नीतू कपूर के डांस से एक बार फिर ये अफवाहें उड़ने लगी हैं। बहरहाल, शादी हो रही है या नहीं हो रही है लेकिन नीतू कपूर का डांस सबको पसंद आ रहा है।
View this post on InstagramAmazing dance choreo with the one and only my favourite @neetu54 🌸
A post shared by Rajendra Singh Choreographer (@masterjirocks) on


Click it and Unblock the Notifications