नीतू चंद्रा समलैंगिक दृश्यों में

पत्रिका के लिए हो रहे फोटोशूट के दौरान कुछ युवकों ने इसका वरोध किया और फोटो शूट बंद करा दिया। युवकों ने खुद को राज ठाकरे प्रमुख एमएसएन का कार्यकर्ता बतते हुए कहा कि इससे समलैंगिकता को बढ़ावा मिलेगा जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
नीतू के अनुसार शूट के दौरान मौजूद शरारती तत्वों ने पहले तो नीतू को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की लेकिन जब उसने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो युवकों ने वहां हंगामा शुरु कर दिया।
नीतू ने कहा कि वह इससे विचलित नही है। उन्होने एक साक्षात्कार में कहा कि - हां मैने एक अन्य महिला मॉडल के साथ शूट किया है, जो कि काफी उत्तेजक है। लेकिन यह समलैंगिकता को बढ़ावा देने का प्रयास नही है। बहरहाल यह फोटोशूट “संस्कृति" के पहरेदारों को कितना परेशान करता है यह देखने की बात है।


Click it and Unblock the Notifications