मुख्य भूमिकाएं मिलने से खुश नीतू

हाल ही में फिल्म 13 बी में नजर आने वाली नीतू ने इससे पहले फिल्म 'गरम मसाला', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'ओए लक्की! लक्की ओए' और 'वन टू थ्री' में काम कर चुकी हैं। अब उन्हें कुल चार फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है।
नीतू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "इन प्रस्तावों से मैं काफी खुश हूं और इसके लिए भगवान का शुक्र अदा करना चाहती हूं।"
यही नही नीतू ने कई दक्षिणभाषी फिल्मों में काम किया है। वहां नीतू काफी लोकप्रिय है।


Click it and Unblock the Notifications