नीतू चंन्द्रा का सपना सच हुआ!
अभिनेत्री नीतू चंन्द्रा की दिली ख्वाहिश थी कि उन्हें संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिले, और उन्हें यह मौका मिल गया है।
अनीश बज्मी की आने वाली फिल्म में उन्हें संजय दत्त की प्रेमिका बनने का मौका मिल गया है। इस बात से नीतू काफी खुश है उनका कहना है, '' यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण है जब मुझे संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म के लिए मैंने काफी इंतजार किया है। फिल्म के लिए मैंने 6 किलो वजन कम किया है। इस फिल्म के लिए मैं कुछ भी कर सकती थी।''
फिलहाल नीतू फिल्म की शुटिंग में व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications