हां मैं रणदीप के करीब हूं: नीतू चंद्रा

अंग्रेजी अखबार टीओआई से बातचीत में नीतू चंद्रा ने कहा कि वो रणदीप के साथ एक फिल्म कर रही हैं, लिहाजा शूटिंग के दौरान वो उनके साथ रहती हैं। साथ बाहर घूमने जाती हैं, साथ खेलने जाती हैं और बहुत कुछ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो उनसे शादी करेंगी।
रणदीप से पूछा गया कि किसी फिल्म के रिलीज़ होने के पहले चोरी छिपे शादी की खबरें पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं, नीतू ने जवाब दिया जब हमारी फिल्म साथ में आने वाली है, तो हम एक दूसरे से संपर्क में तो रहेंगे ही। हम दोनों खिलाड़ी हैं और थिएटर में काम करना भी एक साथ शुरू किया था। उन्होंने कहा कि रणदीप और हम कोई फिल्मी जोड़ी नहीं हैं, जो दोस्ती को तीन घंटे में शादी में बदल दें।
गौरतलब है कि रणदीप और नीतू की शादी की खबर आयी थी। इस खबर के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से करीबियां चल रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications