..................... Neerja actress Sunanda Wong shares bikini clip on instagram, see here - Hindi Filmibeat

'नीरजा' एक्ट्रेस की इस बिकिनी वीडियो से गर्माया इंटरनेट का तापमान, पॉज कर-करके वीडियो देख रहे हैं सब!

Neerja actress Sunanda Wong

Sunanda Wong: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनंदा वोंग को उनकी फिल्म नीरजा, फन्ने खान और बुली के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी वे टीवी प्रेजेंटर और एमटीवी वीजे रह चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनंदा आजकल अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया के कारण चर्चा में हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिससे कि वे चर्चा में आ जाती हैं।

कभी वे बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा भसीन के साथ तो कभी अंजलि अरोड़ा के साथ इंस्टाग्राम इंस्टा रील बनाकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर सुनंदा वोंग चर्चा में हैं।

दरअसल, Sunanda Wong ने हाल ही में अपनी एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो कि बैंकॉक, थाईलैंड में ट्रैवल के दौरान की हैं। वेकेशन के दौरान की इस क्लिप में सुनंदा ने पिंक बिकनी और वाइट बॉटम पहना हुआ है। डोरियों से बंधी इस बिकिनी में सुनंदा बेहद हॉट लग रही हैं और इस दौरान खुले बालों में उन्होंने कान के पीछे गुलाब भी लगा रखा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुनंदा बाथरूम की तरफ अंदर जाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। सुनंदा का यह लुक बेहद हॉट लग रहा है और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सुनंदा की हॉट बिकिनी फिगर और इस अंदाज में देखकर फैंस उनकी इस वीडियो पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। बहुत से फैन जहां उन्हें ब्यूटीफुल करार दे रहे हैं। वही एक यूजर उन्हें हॉटेस्ट दैन एनी अदर एक्ट्रेस कह रहा है।

यूं भी सुनंदा सोशल मीडिया पर अपनी कई डांस रील भी पोस्ट करती रहती हैं लेकिन इस तरह उनका वेकेशन पर हॉट लुक फैंस को पानी पानी कर रहा है।

बता दें, सुनंदा ने फैंस को कुछ घंटे पहले भी एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे थाईलैंड कई सालों से जा रही है लेकिन उन्होंने स्काईट्रेन में पहली बार ट्रैवल किया है।

बताते चलें, सुनंदा को सोशल मीडिया पर अभी लगभग 2 लाख 40 हजार लोग ही फॉलो करते हैं लेकिन वे इंस्टाग्राम पर 800 से अधिक अपनी वीडियो और फोटोस पोस्ट कर फैंस को एंटरटेन कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X