धमाकेदार रीमेक में फाइनल थे शाहरूख - सलमान, अब हुई अक्षय की एंट्री!
हाल ही में खबर थी कि शाहरूख खान की रेड चिलीज़ ने विक्रम वेधा रीमेक के राइट्स खरीदे हैं। लेकिन अब खबर है कि विक्रम वेधा को नीरज पांडे, रिलायंस इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट भी नीरज लिखेंगे।
लेकिन फिल्म को डायरेक्ट करेगी, असली फिल्म के डायरेक्टर - पुष्कर और गायत्री। अब जब नीरज पांडे सीन में आ चुके हैं तो ये तय माना जा रहा है कि इस रीमेक के साथ लोग शाहरूख - सलमान की जोड़ी को देख नहीं पाएंगे।

लेकिन नीरज के बहुत करीब माने जा रहे अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में कास्टिंग ज़रूर हो सकती है। हालांकि अभी तो केवल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। देखना है कि इस ब्लॉकबस्टर रीमेक में कौन फाइनल होता है।
akshay kumar sidharth malhotra remake neeraj pandey अक्षय कुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा नीरज पांडे रीमेक


Click it and Unblock the Notifications