साल 2008 में शादी करेगी नाज़नीन
सहारा वन के शो मैं ऐसी क्यूं हूं, कहीं किसी रोज, कहना है कुछ मुझको, पंचम और भाभी में विविध भूमिकायें करने वाली नाज़नीन पटेल को अब अपने विवाह की चिंता सता रही है. नाजनीन ने कहा कि वह अगले साल तक शादी करने के मूड में है.
ज्ञात हो कि उसका रोमांस विक्रम घई से चल रहा है जो कि एक्ट्रेस पूजा घई का भाई है.
शादी करने से कहीं उनके कैरियर पर कोई प्रभाव तो नही पडेगा क्योंकि इसके बाद आने वाली जिम्मेदारी की वजह से वे अभिनय में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेगी. नाज़नीन ने इस पर कहा कि उनके समाज में लडकियां एक उम्र तक शादी कर लेती हैं. वे जब 25 साल की थी तभी शादी करना चाह रही थी लेकिन उस समय उन्हें कोई अच्छा हैंडसम और खाते पीते घर का लडका नहीं मिला जिस वजह से उन्होंने शादी नही की. लेकिन वे अब अगले साल तक अपने हाथ जरुर पीले कर लेंगी.
क्या वे अपने ब्वायफ्रैंड विक्रम घई के ही साथ शादी करेंगी, इस पर नाजनीन ने कहा कि जाहिर है कि वह उनका ब्वायफ्रैंड है तो शादी भी वे उसी के साथ करेंगी. विक्रम की बहन पूजा भी उसकी अच्छी दोस्त बन गई है और वह विक्रम के परिवार के साथ खुश रहेगी.


Click it and Unblock the Notifications