शाहरुख खान की फिल्म के लिए फिर लौटीं नयनतारा? पहले ये कहकर छोड़ा था अटली का प्रोजेक्ट!
शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों को लेकर काफी समय से चर्चा है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनके निजी जीवन को लेकर जो खबरें सामने आईं थीं इस कारण उनके प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ा है। शाहरुख खान की एक फिल्म को लेकर खबर आई थी कि वो अब देरी से शुरु होगी क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान कानूनी पचड़े में फंस गए हैँ। इस फिल्म का नाम लॉयन बताया जा रहा है।
खबर आई थी कि फिल्म से अभिनेत्री नयनतारा बाहर हो गईं थीं और उनका कहना था कि फिल्म काफी देरी से शुरु होगी और उनकी बाकी फिल्मों पर इसका असर पड़ेगा।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चर्चा में है। पता चला है कि एक बार फिर से नयनतारा की इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। एक समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण की अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट के लिए बोर्ड पर वापस आ गई है।

जांच अधिकारी की भूमिका
इसके अलावा उनके किरदार को लेकर भी एक बड़ी खबर चर्चा में हैँ। पता चला है कि वो इस फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। वह फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका के रूप में भी नजर आएंगी।

कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई
इसके अलावा शाहरुख खान के किरदार को लेकर पता चला था कि वो डबल रोल में इस फिल्म में दिखने वाले हैं। शाहरुख खान खुद ही पिता और बेटे की किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। ये फिल्म सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई पर आधारित होने वाली है।

मनी हीस्ट' से काफी मिलती-जुलती है
सूत्र ने आगे पोर्टल को बताया कि ये फिल्म 'मनी हीस्ट' से काफी मिलती-जुलती है, हालांकि, यह अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज का भारतीय संस्करण है। शाहरुख खान इसके अलावा अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग पिछले एक साल से जारी है।

निगेटिव रोल
इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैँ। जॉन अब्राहम इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे और शाहरुख खान से भिड़ेंगे।

लंबे ब्रेक पर हैं
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे और फिल्म खास नहीं चली थी। इसके बाद से वो लंबे ब्रेक पर हैं और आने वाले समय में बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications