बिपाशा की आत्मा से दुखी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हम यहां पर बिपाशा बासु की आत्मा नहीं बल्कि बिपाशा बासु और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आने वाली हॉरर फिल्म आत्मा की बात कर रहे हैं। खबर है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी आत्मा फिल्म में अपने किरदार को लेकर हो रही चर्चाओं से काफी तंग आ चुके हैं। नवाजुद्दीन का कहना है कि बतौर मेन कलाकार ये उनकी पहली फिल्म नहीं है। बल्कि इससे पहले वो गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर मुख्य कलाकार नज़र आ चुके हैं लेकिन तब तो उनके कैरेक्टर को लेकर लोगों ने इतनी बातें नहीं बनाईं फिर अब क्यों? नवाजुद्दीन को लगता है कि इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु जैसी बड़ी स्टार हैं शायद इसलिए उनके कैरेक्टर को लेकर लोग इतनी बातें कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा यह वाकई बहुत अजीब बात है कि आत्मा में मेरे टाइटल रोल की इतनी चर्चा है। इससे पहले मैं गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी टाइटल रोल कर चुका हूं उसकी तो कोई चर्चा नहीं कर रहा। मैं पहले जैसा था आज भी वैसा ही हूं। लोगों को मुझ में भले ही बदलाव दिखे लेकिन मुझे खुद में कोई बदलाव नज़र नहीं आ रहा। ज्ञात हो कि जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बिपाशा बासु की फिल्म आत्मा रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है सुपर्ण वर्मा ने और फिल्म में नवाजुद्दीन पहली बार बिपाशा बासु केसाथ मुख्य किरदार में हैं। बिपाशा के साथ होने के कारण नवाजुद्दीन भी काफी चर्चा में हैं और लोग उनके कैरेक्टर के बारे में बारीकी से जानना चाहते हैं।

खैर ये तो सच है कि बिपाशा के साथ काम कर रहे हैं इसलिए नवाजुद्दीन को इतनी लाइमलाइट मिल रही है। माना कि उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी लेकिन उसे मेन स्ट्रीम की फिल्म नहीं कहा जा सकता है। फिल्म को ज्यादा सुर्खियां भी नहीं मिली थीं सिर्फ फिल्म में मौजूद गालियों और डबल सेंस वाले डायलॉग्स चर्चा में रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X