'बजरंगी भाईजान' ट्रेलर से नवाजुद्दीन सिद्दिकी नाराज.. क्यों!

[गपशप] नवाजुद्दीन सिद्दिकी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने समय के साथ इंडस्ट्री में अपनी एकत मजबूत जगह बनाई है। देर से ही सही लेकिन नवाज आज बॉलीवुड के उन नामों में शुमार हैं, जिनके साथ हर डाइरेक्टर और एक्टर काम करने की इच्छा रखता है।

nawazuddin siddiqui

तो फिर ऐसा क्या हुआ कि 'बजरंगी भाईजान' जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा होकर भी नवाज नाराज हैं। बता दें, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि टीजर में सिर्फ और सिर्फ सलमान ही छाए रहे।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में नवाजुद्दीन एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। वे पाकिस्तानी जर्नलिस्ट बने दिखेंगे। लेकिन टीजर में नवाजुद्दीन को उस तरह जगह ही नहीं दी गई। टीजर के अंत में बस नवाज का एक छोटा सा डॉयलोग डाला गया है, जिसमें सलमान के हाव- भाव पर ही फोकस किया गया है।

एक्टर जिन्हें आमिर, सलमान, शाहरूख ने भी किया सलाम

बताया जा रहा है कि टीजर रिलीज के बाद नवाजुद्दीन ने फिल्म के निर्देशक से बात भी की। जिसके बाद निर्देशक ने उन्हें कहा है कि बजरंगी भाईजान की अगली ट्रेलर में उन्हें महत्वपूर्ण दी गई है। यह टीजर कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है। लिहाजा, नवाज इंतजार करने के लिए तैयार हैं।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान और नवाजुद्दीन पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले हमने फिल्म किक में इस धमाकेदार जोड़ी को देखा था। जहां नवाज की काफी तारीफ की गई थी।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X