JODI ALERT: आगे बढ़ी सलमान की सुलतान की कास्टिंग
[गपशप] सलमान खान और नवाज़द्दीन सिद्दीकी हैट्रिक मारने जा रहे हैं। क्योंकि अगर सूत्रों की मानें तो सुलतान की हीरोइन की तलाश जारी है पर फिल्म के विलेन तय किये जा चुके हैं और फिल्म के विलेन होंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। किक और बजरंगी भाईजान के बाद ये जोड़ी सुलतान में भी धूम मचाएगी।
और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का सलमान प्रेम देखकर ऐसा लगता है कि इस फिल्म के लिए वो हां कर देंगे। हालांकि फिल्म में उनका किरदार टिपिकल विलेन का होगा या फिर ग्रे शेड लेगा ये तो बाद में ही पता चलेगा।
[ BEST BOXER: सुलतान सलमान VS डेविड अक्षय!]
यशराज बैनर तले बन रही सुलतान अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी और फिल्म की हीरोइन के लिए परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल तो केवल सलमान खान के नाम के साथ फिल्म की घोषणा की गई है और माना जा रहा है कि सलमान खान ईद के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
[PROOF: ये नए KHAN हैं सलमान का रिप्लेसमेंट!]


Click it and Unblock the Notifications
